Sign in:

ताज महल

जहाँगीरी महल (आगरा किला)

आगरा किला

फतेहपुर सीकरी

अकबर का मकबरा (सिकन्दरा)

मरियम का मकबरा

दीवान ए आम

ताज महल सूर्यास्त के समय

आगरा मण्डल के बारे में


गरा मण्डल जोकि प्रारंभ में उत्तरी मण्डल के नाम से जाना जाता था। इसकी स्थापना सन् 1885 में की गई। मण्डल का मुख्यालय 22 माल रोड, आगरा में स्थित है। प्रसिद्ध विद्धान आर. फ्रोड टकर, मुहम्मद शोएब, गोर्डन सैन्डर्सन, एच. हरग्रीव्स, जे. एफ. ब्लेकीस्टोन, जे. ए. पागे, मौलवी जफर हसन, एम. एस. वत्स, के. एन. पुरी, बी.बी. लाल, एस. सी. चन्द्रा, एस. आर. राव, एन. आर. बनर्जी, वाई.डी. शर्मा, डी. आर. पाटिल, डब्लू. एच. सिद्धीकी, समय -समय पर मण्डल कार्यालय के कार्यालयाधक्ष के रूप में पदासीन रहे है। वर्तमान में आगरा मण्डल उत्तर प्रदेश के 24 जिलों में स्थित 265 स्मारकों पुरास्थलों की देखभाल कर रहा है। उक्त कार्य के सफल संचालन हेतु ताजमहल, आगरा किला, एतमाद-उद-दौला, सिकन्दरा, फतेहपुर सीकरी, मथुरा, मेरठ एवं कन्नौज मण्डलों की स्थापना की गई है। इसके अतिरिक्त आगरा में मुख्य उद्यानविद्, मण्डलीय उद्यानविद एवं रसायन शाखा के कार्यालय भी कार्यरत है।


स्मारक वीथिका