Sign in:

ताज महल

जहाँगीरी महल (आगरा किला)

आगरा किला

फतेहपुर सीकरी

अकबर का मकबरा (सिकन्दरा)

मरियम का मकबरा

दीवान ए आम

ताज महल सूर्यास्त के समय

एत्मदौल्ला

एत्मदौल्ला का मकबरा, आगरा, उत्तर प्रदेश


त्माद-उद-दौला का मकबरा यमुना नदी के बांयी तट पर, चीनी का रोजा के बाद है। एत्माद-उद-दौला, साम्राज्य के खजाँची तथा जहाँगीर के शासनकाल में वजीर के पद पर पदोन्नत साम्राज्ञी नूरजहाँ के पिता-मिर्जा गियास बेग को दी गई उपाधि थी। नूरजहाँ ने अपने पिता के मकबरे का निर्माण उनकी मृत्यु के लगभग 7 वर्ष बाद 1628 ई. में पूरा करवाया। यह मकबरा चारबाग प्रणाली के एक बाग के मध्य बना है जो चारों ओर से ऊँची दीवारों से घिरा हुआ खड़ा है। एक उठी हुई बलुआ-पत्थर के चबूतरे पर खडा यह मकबरा श्वेत संगमरमर का बना हुआ है। इस स्मारक में एक समांतर चतुभुर्जीय केन्द्रीय कक्ष है जिसमें वजीर तथा उनकी बेगम-अस्मत बेगम की कब्र है। इस कक्ष के चारों तरफ छोटे-छोटे प्रकोष्ट हैं जिसमें नूरजहाँ तथा उनके पहले पति शेर अफगान से उत्पन्न पुत्री-लाडली बेगम तथा परिवार के अन्य सदस्यों की कब्रे है। बलुआ पत्थर की एक सीढी प्रथम तल पर जाती है, जहाँ केन्द्रीय कक्ष के ऊपर के मण्डप में एक भव्य आयताकार गुम्बद है जिसके ऊपर दो कलश है। यह मण्डप बिना किसी उत्कीर्ण के सादे संगमरमर की झँझरी है। इस भवन के ऊपरी चारों कोनों पर लगभग 40 फीट ऊँची चार गोल मीनारें हैं जिसके ऊपर संगमरमर की छतरियां है।

एत्माद-उद्-दौला का मकबरा, इसके संपूर्ण सतह पर अत्यधिक बहुरंगी अलंकरण तथा नक्काशी के लिए प्रसिद्ध है। अलंकरण योजना में गुलदस्ता, गुलाब-जल के कलश, अंगूर, शराब की प्याली एवं बोतल का स्वतंत्र रूप से प्रयोग किया गया है। पुष्प संबंधी प्रमुख तत्वों का चित्रण अधिकांशतः मर्तबान के आकार के गुलदस्तों में चित्रकारी के रूप में है। यह अत्यंत रूचि का विषय है कि चित्रित खंडों की योजना में मानवाकृति भी बनायी गई है।

इस मकबरे का मुख्य द्वार पूर्वी भाग में है जबकि उत्ती तथा दक्षिणी भाग में अलंकृत (छद्म) प्रवेशद्वारों का निर्माण कराया गया है। पश्चिमी भाग के मध्य में एक बहुमंजिला एवं अनेक कमरों की सुसज्जित इमारत है जो यमुना के ऊपर लटकी है। बाग तथा मकबरे के चारों तरफ एक छिछली नाली बहती है जिसमें मूलतः नदी किनारे स्थित दो कंडों से पानी भरा जाता था।

सूर्योदय से सूर्यास्तके लिए खुला
(शुक्रवार बंद)

प्रवेश शुल्क:

भारत के नागरिक और सार्क (बांग्लादेश, नेपाल, भूटान, श्रीलंका, पाकिस्तान, मालदीव और अफगानिस्तान) और बिम्सटेक देशों (बांग्लादेश, नेपाल, भूटान, श्रीलंका, थाईलैंड और म्यांमार) के आगंतुकों के लिए -10 रु. प्रति आगंतुक
अन्य:
रु. 250 / - रूपये प्रति व्यक्ति (एएसआई);
रु. 500 / - टोल टैक्स के रूप में प्रति व्यक्ति (आगरा विकास प्राधिकरण)
रु. 500 / - एडीए के टिकट आगरा फोर्ट,एत्मदौल्ला , अकबर का मकबरा, सिकन्दरा और फतेहपुर सीकरी के स्मारकों के लिए मान्य है
(15 साल से मुक्त करने के लिए बच्चों)


स्मारक वीथिका


Le lapin blanc needs to be follow! Did you know this?